सुषमा स्वराज के निधन पर लालू यादव ने जताया शोक, ट्वीट कर लिखी ये बात

 नई दिल्ली
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किये गए ट्वीट में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा गया है कि वह एक प्रखर वक्ता और प्रभावशाली सांसद थीं। ट्विटर पर आज पोस्ट किये गए शोक संदेश में कहा गया है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता श्रीमती स्वराज के आकस्मिक निधन से दुखी और ममार्हत हैं।
 
397 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद और नेता थीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ट्वीट में श्री यादव ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ उनके आवास पर रखा गया है। 

उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर 12 बजे से भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा ताकि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें। उनका पार्थिव शरीर अपराह्न तीन बजे लोदी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया जाएगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *