सुश्री उइके को प्रगति महिला मंडल ने राज्यपाल बनने पर दी शुभकामनाएं

रायपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में प्रगति महिला मण्डल, भिलाई के अध्यक्ष श्रीमती वेदमती मण्डावी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने सुश्री उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *