सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड: सचिन और विराट बोले- सुनकर हैरान हैं

मुंबई
बॉलिवुड के नामी ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। सुशांत को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर फांसी से लटका पाया गया। इस बीच देश भर में उनकी मौत की खबर सुनकर लोग हैरान हैं। खेल जगत की कई हस्तियों ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सचिन तेंडुलकर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी 34 वर्षीय इस ऐक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लिखा कि वह सुशांत की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं।

मास्टर ब्लास्टर ने अपने शोक संदेश में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के जाने की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। वह सचमुच युवा और प्रतिभाशाली ऐक्टर थे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवदेनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इस दुखभरी घटना पर अफसोस जताते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हूं। इस यकीन करना बहुत मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह दुख सहने की शक्ति दे।' 

बॉलिवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) की आत्महत्या की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *