पूर्णिया आया था  पिछले साल सुशांत सिंह, ननिहाल में हुआ था मुंडन

 पूर्णिया 
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। सुशांत पिछले साल 17 वर्षों के बाद बिहार के पूर्णिया जिला स्थित अपने पैत्रिक गांव मलडीहा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक नीरज कुमार बबलू भी थे। सुशांत ने वरुणेश्वर धाम में पूजा-अर्चना भी की थी।

अपनी इस बिहार यात्रा के दौरान सुशांत सिंह राजपूत अपने ननिहाल बौरने भी गए थ। यहां मां मनसा देवी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने अपना मुंडन संस्कार कराया था। अपने ननिहाल तक पहुंचने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को नाव का सहारा लेना पड़ा था।

सुशांत सिंह राजपूत ने चचेरे भाई और विधायक नीरज बबलू के आवास के सामने देर तक क्रिकेट का भी लुत्फ उठाया था। इस दौरौना उन्होंने स्थानीय लोगों से ढेर सारी बातचीत की थी। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि सीमांचल सहित पूरे बिहार के युवाओं के लिए उनके पास बेहतर प्लान है।

उनकी एक झलक पाने को गांव के लोग बेताब हो गए थे। गांव आने पर खेत खलिहान के अलावा आम के बगीचा में भी गए थे। उन्होंने बचपन के दोस्तों के साथ फोटो खींचवाई थी। उन्हें आटोग्राफ भी दिया था। इसके बाद वह अपने ननिहाल खगड़िया रवाना हो गए। जहां उनका मुंडन संस्कार हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर पूर्णिया जिला के लोग स्तब्ध रह गए। अभी भी किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूर्णिया का हीरो अब नहीं रहा। उन्होंने काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, धोनी, बद्रीनाथ आदि फिल्मों में काम किया। कम उम्र में ही सुशांत ने काफी शोहरत पायी।

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत शुरूआती पढ़ाई पटना स्थित सेंट कैरेंस हाईस्कूल से हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ने चले आए थे। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत ने पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई की थी। सुशांत ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले किस देश में है मेरा दिल नाम के धारावाहिक में काम किया था। लेकिन उनकी पहचान पवित्र रिश्ता से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *