सुपरस्टार Vijay ने 400 क्रू मेंबर्स को बांटी सोने की अंगूठियां
साउथ की फिल्मों से सुपरस्टार कहे जाने वाले ऐक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर सुर्खियों में छाए हुए हैं और वजह है फिल्म के क्रू को उनके जरिए दिया गया खास गिफ्ट। दरअसल, विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बिगिल' के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां बाटी हैं।
विजय के इस खास तोहफे का पता तब चला जब फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक शेयर्ड विडियो में विजय एक-एक कर लोगों को अंगूठी देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद इस सब को मोबाइल से शूट कर रहा शख्स अपने हाथ में मौजूद सोने की अंगूठी दिखाता है, जो उसे विजय से मिली थी। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा नजर आता है।