सीतामढ़ी सांसद ने RLSP से किया किनारा, कुशवाहा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

 
पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता (रालोसपा) के नेता बगावत पर उतर आए हैं। अब सीतामढ़ी से सांसद रामकुमार शर्मा ने कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाते हुए पार्टी से किनारा कर लिया है।

रामकुमार शर्मा ने कहा कि कुशवाहा ने पैसे लेकर लोकसभा सीट के लिए टिकट बेचा है। मोतिहारी सीट को कुशवाहा ने 3 बार बेचा। पहले यहां से चुनाव लड़ाने के नाम पर प्रदीप मिश्रा और फिर माधव आनंद से पैसे लिए। अंत में पैसे लेकर आकाश सिंह को टिकट दे दिया। इस फैसले से मैं आहत हूं। जिसके चलते मैंने अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पार्टी का नाम 'रालोसपा रामकुमार शर्मा गुट' होगा।

उन्होंने कहा कि रालोसपा को महागठबंधन में 5 सीटें मिली हैं। उपेंद्र ने सीट छोड़ने के लिए भी महागठबंधन की पार्टियों से पैसा लिया। कुशवाहा काराकाट से सांसद हैं। उन्हें जब लगा कि काराकाट से जीत नहीं मिलने वाली तो उजियारपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि, सांसद अरुण कुमार और विधायक ललन पासवान पहले ही कुशवाहा का साथ छोड़ अलग गुट बनाए हुए हैं। वहीं पिछले दिनों सुधांशु शेखर भी रालोसपा से अलग हो गए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *