सिरफिरे ने सरेबाजार युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर किया कत्ल, पब्लिक ने धुना

 
नई दिल्ली
 
दिल्ली के भोगल में सरेबाजार एक युवक ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार को शाम को यह घटना हुई, जब लड़की भोगल मार्केट से गुजर रही थी। उसी दौरान उसका काफी देर से पीछा कर रहे 25 साल के नासिर ने चाकू से हमला कर दिया। 20 वर्षीय युवती पर उसने ताबड़तोड़ 6 वार किए। 

चश्मदीदों के मुताबिक इस दौरान कई लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नासिर ने चाकू लहरा दिया, जिससे लोग सहम गए। इस बीच एक शख्स ने हिम्मत के नासिर के हाथ में डंडा मारा, जिससे उसका चाकू नीचे गिर गया। इसके बाद पब्लिक ने उसकी जमकर धुनाई, फिलहाल पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के मुताबिक 20 साल की लड़की सराय काले खां में अपने भाई के साथ रहती थीं। आरोपी मुनासिर भी लड़की के पड़ोस में रहता था। आरोपी कई दिन से लड़की का पीछा कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार शाम लड़की भोगल मार्केट से निकल रही थीं। तभी आरोपी ने पीछे से पीठ पर चाकू से वार कर दिया। लड़की नीचे गिर गई तो उसने पेट और गले में चाकू मार दिए। 

लड़की ने बचने की कोशिश की, लेकिन उसने ताबड़तोड़ 6 बार वार किए। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर की मॉर्चरी में रखवा दी है। मुनासिर सफदरजंग अस्पताल में सफाई कर्मचारी रह चुका है, आजकल बेरोजगार है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *