साल के पहले दिन उज्जैन में होंगे कमलनाथ
उज्जैन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ साल के पहले दिन कल विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर में पूजा अर्चना करेगें। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कल यहां आयेगें। वे यहां भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चना कर वापस भोपाल रवाना होंगे। वे प्रात: 10 बजकर 45 मिनट पर इन्दौर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रात: 11 बजे नृसिंह घाट पर बनाये गये हेलीपेड पर पहुंचेंगे। भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में पूजन-अर्चन के पश्चात दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना होंगे। आज कलेक्टर मनीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने नृसिंह घाट पर बनाये गये हेलीपेड तथा महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचकर सभी प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।