सानिया मिर्जा ने शेयर की बेटे ईजान की पहली तस्वीर

नई दिल्ली 
हाल ही में मां बनीं भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पहली बार अपने बेटे ईजान मलिक मिर्जा की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। सानिया ने ईजान की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। गौरतलब है कि सानिया और शोएब मलिक इस साल 30 अक्टूबर को मम्मी-पापा बने थे। सानिया ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह दुनिया को हेल्लो कहने का वक्त है, अल्हम्दुलिल्लाह।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Living life in the fast lane can be fun !!! It’s time to say hello to the world 😀 #Allhamdulillah

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on Dec 22, 2018 at 2:41am PST

कुछ दिन पहले जब सानिया मिर्जा से उनके बेटे ईजान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया था कि वह ईजान को बुरी नजर से बचा रही हैं। सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट से अक्टूबर 2017 से ही दूर हैं। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के चलते ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी नहीं खेली थीं। ऐसी उम्मीद है कि सानिया मिर्जा 2019 में टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। लेकिन उनकी प्राथमिकता में फिलहाल 2020 का टोक्यो ओलंपिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *