सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिल्ली एम्स में भर्ती,ब्रेन से लेकर रेटीना तक पस पड़ गया

भोपाल

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। सिर और आंख की बीमारी की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह कहा जा रहा है प्रज्ञा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण लंबे समय से दिल्ली में ही हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो के जरिए कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं है। एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी से भी धुंधला और 25 फीसदी ही दिख रहा है। ब्रेन से लेकर रेटीना तक सूजन और पस है। डॉक्टरों ने उनसे बातचीत करने मना किया है। भोपाल में पोस्टर लगने पर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसियों की घृणित करतूत है। लॉकडाउन में वे जरूर दिल्ली में हैं। लेकिन, भोपाल संसदीय क्षेत्र में उनकी पूरी टीम लगी हुई है।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उनके बारे में कांग्रेस नेताओं द्वारा अर्नगल बातें कहीं जा रही हैं। और आज जिन बीमारियों से परेशान हूं ये कांग्रेस की सरकारों द्वारा ही उन्हें दी गई हैं। सांसद ठाकुर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा को प्रताड़ित किया गया था, इसी दौरान उनके सिर और आंख में चोट आई थी। कमर में दर्द भी शुरू हुआ था।

हाल ही में लगे थे लापता होने के पोस्टर
दो दिन पहले ही कई स्थानों भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर कई स्थानों पर लगे थे। यह पोस्टर कमलनाथ और नकुलनाथ को लापता होने के पोस्टर लगने के चंद दिनों बाद ही लगे थे। दोनों ही दल एक दूसरे पर पोस्टर वार छेड़ने के आरोप लगा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *