सांसद गोमती साय ने खेत में रोपा धान

जशपुरनगर
रायगढ़ से भाजपा सांसद गोमती साय ने रविवार को अपने गांव मुंडाडीह में खेत में धान रोपा। संसद सत्र खत्म होते ही दिल्ली से सांसद गांव लौट आईं और खेतों में धान की रोपाई करने जुट गईं। साय ने भास्कर को बताया कि किसानी उनका  मूल पेशा है। खेतों में रोपाई, फसल की कटाई व मिसाई सभी काम वह बखूबी कर लेती हैं।

    सांसद गोमती साय ने बताया कि मेरे सांसद बन जाने के बाद लोग मुझे रोपा लगाते देखकर अचंभित हैं, पर यह काम मैं 17 साल की उम्र से कर रही हूं। उन्होंने बताया कि सांसद चुने जाने से पहले विभिन्न पदों पर रहते हुए भी मैं कभी भी खेती के अपने मूल काम से पीछे नहीं हटी। संसद सत्र के दौरान जब मैं दिल्ली में थी, तब भी हमेशा खेती की जानकारी फोन पर ले रही थी। बारिश की कमी को लेकर मैं भी चिंतित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *