ससुर-जेठ ने किया रेप, पति की प्रतिक्रिया सुन उड़े विवाहिता को होश

 बिजनौर सहारनपुर                                                                                                                                               
कानून बनने के बावजूद तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार को जहां बिजनौर में तीन तलाक के दो मामले प्रकाश में आए, वहीं सहारनपुर में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ। खास यह है कि इनमें से दो मामलों में तो अपनों ने ही पीड़िताओं की अस्मत को रौंदा और जब उन्होंने पति से इसकी शिकायत की तो उसने उनका साथ देने की बजाए तीन तलाक दे डाला। उधर, पुलिस तीनों की मामलों जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। 

बिजनौर के बढ़ापुर थानाक्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप लगाया कि उसका पति मुंबई में रहता है और उसका किसी दूसरी महिला से संबंध है। बताया कि उसकी सास की मृत्यु हो चुकी है, उसका ससुर और जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और बुरी नियत रखते हैं। पिछले दिनों ससुर ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब उसने अपने पति से की तो उसने महिला को तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस ने आरोपी ससुर, पति और जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

वहीं बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी विवाहिता ने अपने पति खलील पर तीन तलाक का आरोप लगाते हुए एसपी बिजनौर को तहरीर दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके जवान लड़के और लड़की की मौजूदगी में उसके पति ने उसको तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने अपने बच्चों की सुरक्षा की भी गुहार लगाई। एसपी संजीव त्यागी के आदेश पर बढ़ापुर पुलिस ने आरोपी पति खलील अहमद के विरुद्ध तीन तलाक के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहारनपुर में जेठ ने ही रौंदी अस्मत

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी बहन की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसकी बहन के साथ जेठ ने रेप किया था। आरोप है कि पीड़ित बहन ने जब अपने ससुरालियों से शिकायत की तो किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया, उल्टा उसके पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पीड़िता को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता के भाई ने थाना बेहट पहुंचकर आरोपी पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ तीन तलाक और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  इंस्पेक्टर बेहट पवन चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *