सलमान खान इस साल ईद पर नहीं आए घर
ईद का मौका हमेशा से सलमान खान के फैन्स के लिए खास होता है। हर साल ईद पर सलमान की फिल्में रिलीज होती रही हैं। इसके अलावा ईद पर सलमान अपने घर पर रहते हैं और मिलने आने वाले फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। हालांकि इस बार की ईद सलमान के फैन्स के लिए काफी फीकी रही है और सलमान इस बार ईद पर घर भी नहीं पहुंचे हैं।
दरअसल लॉकडाउन से पहले ही सलमान खान अपने पनवेल के फार्म हाउस पर चले गए थे। हालांकि सलमान की फैमिली इस समय मुंबई में अपने घर पर ही है। लॉकडाउन के कारण सलमान हर बार की तरह इस बार अपने घर पर भी नहीं आए हैं। जाहिर है कि सलमान के परिवार के लोग त्योहार पर उनकी गैर मौजूदगी से दुखी होंगे।