सर्जरी के बाद कामकाज में जुटे कमलनाथ, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

भोपाल
ट्रिगर फिंगर की सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर कामकाज शुरू कर दिया है| सीएम कमलनाथ शनिवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उनकी ट्रिगर फिंगल का शनिवार सुबह ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद रविवार सुबह हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके निवास पर जाकर जांच की| डॉक्टरों ने बताया कि सीएम अब सामान्य हैं और जरूरी कामकाज सँभालने के लिए भी तैयार हैं| उनका स्वास्थ्य एकदम बेहतर हैं|

सीएम कमलनाथ रविवार शाम को 6 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बजट सत्र की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। 15वीं विधानसभा का 19 दिवसीय मानसून सत्र 8 जुलाई से शुरू होने वाला है, यह पूरा सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कमलनाथ सरकार का पहला बजट प्रस्तुत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की वजह से कांग्रेस सरकार के दूसरे सत्र में लेखानुदान पारित हुआ था जिसमें चार महीने का बजट सरकार को दिया गया था।इसी की तैयारियों को लेकर सीएम अधिकारियों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे|

मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार रात अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। उनकी ट्रिगर फिंगल का शनिवार सुबह ऑपरेशन हुआ था। अस्पताल में उनसे मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी पहुंचे थे। कमलनाथ के माइनर ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ पूर्णत: स्वस्थ हैं। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गौर एवं एनेस्थिसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल ने उनका सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि मंत्री डॉ. साधौ ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्णत: स्वस्थ हैं। वे अस्पताल में दाखिल होने के लिये आते समय और उपचार के उपरांत निवास रवाना होते समय चिकित्सा कक्ष से वाहन तक पैदल चलकर आये। उन्होंने डीन गाँधी मेडीकल कॉलेज, ऑपरेशन टीम के डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार माना।

मुख्यमंत्री ने शासकीय हमीदिया अस्पताल में उनके इलाज के दौरान ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों, चिकित्सकीय सहयोगियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ ने बेहतर देखभाल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपेक्षा करता हूँ कि सभी शासकीय अस्पताल आम जनता के लिए बेहतर बनें, सर्व-सुविधायुक्त हों और मरीजों को समय पर त्वरित इलाज मिलें। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश में सभी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और डॉक्टरों से लैस रहें। सीएम ने उनके ऑपरेशन के दौरान शुभकामनाएँ व्यक्त करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *