सरकार पर नरम पड़े गिरिराज सिंह, पटना के लोगों से मांगी माफी

नई दिल्ली
 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बाढ़ और बारिश के बाद जलजमाव को लेकर लोगों से माफी मांगी है। पटना में बाढ़ के लिए हम सभी दोषी हैं, क्योंकि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हुए। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाढ़ (Flood) और बारिश से हुई तबाही हमारी कुव्यवस्था और लापरवाही का नतीजा है। इसके लिए हम पटना की जनता से माफी मांगते हैं। बता दें कि बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है।

पटना में जलजमाव की स्थिति

गौरतलब है कि बिहार बाढ़ को लेकर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पटना का जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं, व्यवस्था की अव्यवस्था और सरकार की चूक है। बता दें कि बिहार में बारिश और बाढ़ से भारी परेशानी उठानी पड़ी है। खासकर पटना की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पटना के कई इलाकों में जलजमाव से हालात खराब थे।

बिहार सरकार पर साधा था निशाना

बता दें कि गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हैं तो जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की गालियां भी हमें सुननी पड़ती है, इससे हमारे मन की पीड़ा बयान के रूप में बाहर निकलती है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में सरकार विफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *