समाज की सेवा में लगे रहते थे बैद्यनाथ प्रसाद- CM नीतीश

पटना 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन हमलोगों के लिए बहुत दर्दनाक है। वे हमारे पुराने साथी थे। समता पार्टी के गठन के समय से वे काफी सक्रिय रहे। उनके इलाके में उस समय जो हिंसक घटनाएं हो रही थीं, उसके खिलाफ वे निरंतर अभियान चलाते रहे। पूरे तौर पर समाज की सेवा में लगे रहते थे। बाद में राजनीति में भी सक्रिय रहे। शनिवार की सुबह दिवंगत सांसद का पार्थिव शरीर जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे थे। 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में हमलोगों की सरकार बनी तो वे ग्रामीण विकास मंत्री बने। इस क्षेत्र में उन्होंने अच्छा काम किया। बाद में वे सांसद बने और लोगों की सेवा करते रहे। दिवंगत सांसद के पार्थिव शरीपर पर माल्यार्पण करने वालों में जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, रामचन्द्र प्रसाद सिंह, रामनाथ ठाकुर, चन्द्रश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, श्याम रजक, श्रवण कुमार, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, शैलेश कुमार, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, रणवीर नंदन, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, ओमप्रकाश सिंह सेतु, मुकेश सिंह आदि बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।   

पुष्पचक्र अर्पित किया
उधर, बैद्यनाथ प्रसाद महतो का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर भी ले जाया गया। यहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधान परिषद के कार्यकारी सभापित हारुन रशीद आदि ने पुष्मचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. सांसद की पत्नी सुदामा देवी, पुत्र सुनील कुशवाहा, पुत्र मनोज कुशवाहा एवं पुत्री सुनीता कुमारी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पार्थिव शरीर पर कई सांसद, मंत्री, विधायक आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

प्रख्यात राजनेता थे बैद्यनाथ : भारती
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा है कि बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन बिहार के लिए बड़ी क्षति है। वे एक प्रख्यात राजनेता और प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनका पूरा जीवन जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *