बिहार समेत इन राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

 नई दिल्ली 
बिहार और उत्तर प्रदेश में जहां बारिश आफत का सबब बनी हुई है, वहीं दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमान बना दिया। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर शाम मौसम ने करवट ली और राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद लोगों को जलजमाव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा। यहां तक कि दिल्ली हवाइअड्डे पर कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही भी ठप रही। इतना ही नहीं, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। आज यानी 4 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो आज भी बिहार में बारिश के आसार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में बारिश से अब तक मरने वालों की संख्या 72 हो चुकी है, वहीं उत्तर प्रदेश में सौ से अधिक।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में आज यानी 4 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, मराठावाड़ा, ओडिशा, झारखंड,  पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 

दिल्ली का मौसम:
दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शाम पांच बजकर 30 मिनट पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 35.2 मिलीमीटर और पालम वेधशाला में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 'मध्यम बारिश बताया। 

केंद्र द्वारा संचालित 'वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, ''वायु गुणवत्ता में शुक्रवार को थोड़ी और गिरावट के बाद इसके मध्यम श्रेणी के बीच में पहुंचने का पूर्वानुमान है। पांच अक्टूबर तक हवा की दिशा में उत्तर पश्चिम की ओर बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हवा की गति में मामूली बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

उत्तर प्रदेश का मौसम:
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकार है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी के आसार जाताएं हैं। गुरुवार को लखनऊ  का न्यूनतम तापामान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए दक्षिण पूवीर् भागों पर पहुंच गया है। साथ ही एक चक्रवाती क्षेत्र और एक ट्रफ  लाइन उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पूवीर् उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदा-बांदी के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 25 डिग्री, बरेली का 24 डिग्री, बहराइच का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *