शो में बेहोश होकर गिरने वाला था आर्टिस्ट, अक्षय कुमार ने बचाई जान

 नई दिल्ली                                                                                                                                        
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने एक्शन से फिल्मों में कई लोगों की जान बचाई है, लेकिन हाल ही में उन्होंने रियल लाइफ में एक कंटेस्टेंट को बचाया। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मनीष पॉल के नए शो का है। वीडियो में अली असगर के साथ एक और टीम मेंबर रोप पर लटके हैं, लेकिन तभी दूसरा कंटेस्टंट बेहोश होने लगता है और वो गिरने ही वाला होता है कि अली पहले उसे बचाने की कोशिश करते हैं। फिर टीम के कुछ लोग आते हैं और तभी अक्षय कुमार जंप करके एक वॉल पर चढ़ते हैं और उसे पकड़ते हैं। फिर उस शख्स को नीचे उतारा जाता है। अक्षय के इस मूवमेंट को देखकर फैन्स खिलाड़ी कुमार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

गुरुवार को अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में लाल रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। पीछे माता की बड़ी-सी मूर्ती है और हवनकुंड़ के साथ अक्षय कुमार माथे पर बड़ी-सी लाल बिंदी लगाए लाल साड़ी में थोड़े डरावने दिखाई दे रहे हैं। 
फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं कि नवरात्रि का मतलब है अपने अंदर के भगवान के आगे सिर झुकाना और इस शक्ति को सेलिब्रेट करना। नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं आप सभी के साथ लक्ष्मी का रूप साझा कर रहा हूं। एक ऐसा कैरेक्टर जो काफी एक्साइटेड है और नर्वस भी। लेकिन वो कहते हैं न कि हमारी जिंदगी की शुरुआत वहां से होती है जब हम अपने कंफर्ट जोन में होते हैं, क्यूं हैना? हैशटैग लक्ष्मी बॉम्ब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *