क्या प्रियंका अब नई साजिश रचेगी?

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रणवीर अपने दोस्त के खुदकुशी के प्रयास की खबरों से परेशान है। वह आर्यन की मदद से क्वेश्चन पेपर चोरी करके दोस्त की मदद करने का फैसला करता है।

वहीं ऋषि शहाना को बताता है कि कैसे प्रियंका ने उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाया। वह प्रज्ञा की परेशानी के लिए भी खुद को जिम्मेदार ठहाराता है।

दूसरी ओर प्रज्ञा प्राची से पूछती है कि दिवाली पार्टी में क्या हुआ था। जब प्रज्ञा सुनती है तो संजू प्राची के जीवन में लौट आया है तो वह चिंतित हो गई। वहीं प्रियंका अखबारों में अपनी खुदकुशी की खबरों के इंतजार में थक गई है।

कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणवीर और प्राची कॉलेज में एक साथ चल रहे हैं। तभी प्राची का पैर एक पेंसिल पर पड़ जाता है। वह फिसल जाती है, लेकिन रणवीर उसे संभाल लेता है। प्राची रणवीर की बांहों में सुरक्षित है।

रिया की दोस्त डिम्पी रणवीर का पीछा कर रही होती है। वह जब रणवीर की बाहों में प्राची को देखती है तो हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *