शो ‘पानी पुरी’ के सेट पर बेहोश हुईं दीपिका कक्कड़
'ससुराल सिमर का' फेम टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही नए शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाली हैं। बिग बॉस 12 की विनर दीपिका काफी समय से छोटे परदे से गायब हैं। दीपिका जल्द ही ऐक्टर करण वी ग्रोवर के साथ एक शो में दिखाई देंगी। इस शो का नाम 'पानी पुरी’ बताया जा रहा है, जिसे प्रड्यूस कर रहे हैं संदीप सिकंद। संदीप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर ऐक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए थे। इस तस्वीर में दीपिका सोफे पर लेटी हुई हैं जबकि क्रू मेंबर्स उनको घेरे हुए हैं।
संदीप ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हिरोइन तो बेहोश हो गई।' दीपिका हाल ही में एक बीमारी से उबरी हैं। कुछ दिन पहले दीपिका के पति शोएब ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को उनकी दुआओं के लिए थैंक्स कहा।
शोएब ने लिखा, ‘मेरा बीमार बच्चा ठीक हो गया। दुआओं के लिए शुक्रिया।’ हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या दीपिका सच में बेहोश हुई थीं या यह एक प्रैंक था। दीपिका की बीमारी को देखते हुए यह सच हो सकता है कि वह सच में सेट पर बेहोश हो गई हों।
बता दें कि दीपिका और करण वी ग्रोवर के अलावा, पानी पुरी में तनाज ईरानी, आशीष नैय्यर और दीपक संधू काम करते दिखाई देंगे।