शिवराज सिंह के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं राज्यपाल

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता का 25 मई को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद से ही शिवराज के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़े नेताओ का ताँता लगा रहा है। 

इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल जी ने शिवराज सिंह चौहान जी के पिता जी स्वर्गीय प्रेम सिंह चौहान जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचीं। प्रेम सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प आर्पित कर श्रद्घांजलि दी।

शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का (82 वर्ष) का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें दो दिन पूर्व ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। पिता के निधन के बाद शिवराज सिंह मुंबई चले गए थे और पार्थिव देह विशेष विमान से भोपाल लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *