शादी के बाद अब फिर पर्दे पर पति-पत्नी बनेंगे रणवीर-दीपिका!

मशहूर क्रिकेटर कपिलदेव की बायॉपिक में रणवीर सिंह कपिलदेव का किरदार निभाने वाले हैं। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण इस फिल्म में रणवीर की वाइफ के रोल में दिख सकती हैं। रणवीर-दीपिका की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन सुपरहिट है इसलिए अगर ऐसा होता है तो फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। फैन्स शादी के बाद दोनों को बड़े पर्दे पर देखना के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बीते साल 14-15 नवंबर को दोनों ने इटली में जाकर शादी की थी। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के खुलासे से लेकर पोस्ट वेडिंग पार्टीज में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दी है। हाल ही में दोनों अपने हनीमून से वापस लौटे हैं। बात करें रणवीर की तो उनकी फिल्म 'सिंबा' बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'गली बॉय' का पोस्टर भी फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं दीपिका ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी पर बन रही मूवी में नजर आएंगी।

रणवीर जल्द ही वेटरन क्रिकेटर कपिल देव की बाॅयॉपिक की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म को कबीर खान डाॅयरेक्ट करेंगे। फिल्म का टाइटल '83' होगा। रिर्पोट्स की मानें तो दीपिका इस फिल्म में कपिल की वाइफ रोमी भाटिया का रोल करने वाली हैं। माना जा रहा है, जल्द ही फिल्म के मेकर्स दीपिका के साथ इसके लिए मीटिंग करेंगे। अगर सब कुछ फाइनल हो जाता है, तो दीपवीर की जोड़ी एकबार फिर बिगस्क्रीन पर धमाल मचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *