शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, अटकलें तेज

नई दिल्ली
 कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं।

इतना ही नहीं पार्टी छोड़ चुके नेताओं और दूसरी पार्टी के नेताओं से भी वो लगातार मिल रही हैं। इसी कड़ी में सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर शकील अहमद पहुंचे। इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुधबनी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके शकील अहमद ने गुरुवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि, यह मुलाकात किसी चीज को लेकर थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

लेकिन, चर्चा यह है कि शकील अहमद दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी और शकील अहमद की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। यहां आपको बता दें कि शकील अहमद कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरों में से रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी में रहते हुए कई बडी़ जिम्मेदारियां संभाली है।

लोकसभा चुनाव के दौरान शकील अहमद हुए थे अलग

यहां आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान शकील अहमद कांग्रेस पार्टी से अलग हो गए थे। क्योंकि, कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन की नीति के तहत चुनाव लड़ा था और मधुबनी सीट किसी और पार्टी के खाते में चली गई थी। जिसके कारण शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित करते हुए दो साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *