शंकर महादेवन और प्रभुदेवा पद्म पुरस्कार से किए गए सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए 112 लोगों में से 56 लोगों को सम्मानित किया। इन लोगों में मनोरंजन की दुनिया से जुड़े मोहनलाल विश्वनाथन, मनोज बाजपेयी, प्रभु देवा, शंकर महादेवन को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं कादर खान को भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

मशहूर कोरियॉग्रफर प्रभु देवा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रभु देवा कई हिट फिल्मों में अपने डांस के लिए जाने जाते हैं और वह कई वर्षों से मनोरंजन जगत में काम कर रहे हैं।

चार दशकों से फिल्मों में सक्रिय मोहनलाल विश्ननाथन को पद्म भूषण से नवाजा गया है। मोहनलाल ने 300 अधिक फिल्मों में बतौर ऐक्टर, प्रॉड्यूसर और सिंगर काम किया है।

अलीगढ़, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बैंडिट क्वीन, एलओसी कारगिल और तेवर जैसी फिल्मों में काम करने वाले मनोज बाजपेयी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, संगीतकार शंकर महादेवन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री से नवाजा गया। कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता को दुल्हे राजा, हम, कुली नंबर वन, जुदाई, अनाड़ी, मुक्ति, चौकी नंबर 11, धन दौलत, सनम तेरी कसम, बदले की आग और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *