विराट के साथ अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मना रही हैं न्यू ईयर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मना रहे हैं। विराट ने अनुष्का के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें दोनों ऑस्ट्रेलिया में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ ही पल में साल 2018 विदा लेने वाला है और दुनिया 2019 के स्वागत की तैयारियां कर रही है। कई सिलेब्रिटीज नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन पर रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ न्यू ईयर मना रही हैं। दोनों नए साल का जश्न मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। 

विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। विराट ने ट्वीट करके इन तस्वीरों के साथ सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। देखिए, विराट और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीर: 

बता दें कि बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विटजरलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां ंमना रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस जश्न के लिए न्यू यॉर्क पहुंच गए हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *