विधायक पुत्र की गुंडागर्दी, टोल प्लाजा पर मचाया आंतक, जमकर की फायरिंग, बाल बाल बचे कर्मचारी

मुरैना
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ना सिर्फ नेताओं बल्कि उनके पुत्रों पर भी सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है।  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान सुमावली विधायक के पुत्र द्वारा टोल प्लाजा पर जमकर उत्पाद मचाने का मामला सामने आया है।पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हुआ है , जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुमावली विधायक ऐंदल सिंह कंषाना के पुत्र राहुल कंषाना ने छोन्दा टोल प्लाजा पर जमकर आतंक मचाया ।मामला सिविल लाइन थाने का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस या विधायक की तरफ से कोई जानकारी या बयान सामने नही आया है, हालांकि घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है।

दरअसल, शनिवार शाम  पूर्व मंत्री और वर्तमान सुमावली विधायक ऐंदल सिंह कंषाना के पुत्र राहुल कंषाना ने छोन्दा टोल प्लाजा पर विवाद हो गया और जमकर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है गाड़ियां को फ्री निकालने को लेकर विवाद हुआ और  20 से अधिक हथियार बंद बदमाशो ने  फायरिंग कर दी। टोल ऑफिस की बिल्डिंग गोलियां जाकर लगी , गनिमत रही कि कर्मचारी बाल बाल बच गए वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।  घटना के बाद टोल प्लाजा पर दहशत का माहौल है। पूरा घटनाक्रम cctv मे कैद गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। 

बता दे कि सत्ता में आने के बाद आए दिन कांग्रेस नेताओं के कारनामे सामने आ रहे है। पावर मिलते ही वे अफसरों को गालिया या धमकी देने से भी पीछे नही हट रहे है। हाल ही में उज्जैन कांग्रेस विधायक महेश परमार द्वारा आईपीएस अभिजीत रंजन को धमकी देने का मामला सामने आया था। और अब नेता पुत्र द्वारा यूं सरेआम टोल प्लाजा पर फायरिंग और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *