विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सीएम को लिखा पत्र, इस मामले में की CBI जांच की मांग

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम द्वारा मकानों को खतरनाक घोषित कर उन्हें तोड़े जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग मुख्यमंत्री कमलनाथ से की है। उन्होंने इस मामलें में मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिख कर सीबाआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने की मांग की है।

विधायक का दावा है कि इस मामले से कई सबूत उनके पास है जो वो जांच एजेंसी को देने को तैयार है। जर्जर मकान को तोड़ने गई निगम की टीम का विरोध करने और विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके साथियों द्वारा नगर निगम के अधिकारियों की पिटाई का मामला अब नए रूप में आ गया है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम उस मकान को तोडऩे वाला है, जिसके लिए निगम अधिकारियों के साथ विवाद हुआ है। इस मामले में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने पत्र लिख कर नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि जर्जर मकानोंं को निष्पक्षता के साथ चिन्हित नहीं किया गया है। एक विषेश वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करवाई जा रही है। उन्होंने लिखा है कि इस पूरे मामले में निगम के अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी आशंका है। अगर ऐसा होता है तो फिर कई लोग बेघर हो जाएंगे जो पिछले चार दशक से भी अधिक समय से यहां रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *