विधायकों से मिलने बेंगलुरू मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, गिरफ्तार

    बेंगलुरू
 मध्यप्रदेश की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत, विधायक आरिफ मसूद समेत कई बड़े नेता रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के 16 बागी विधायकों को मनाने के लिए बेंगलुरू पहुंचे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने दिग्विजय सिंह को होटल के अंदर जाने से रोक दिया जिसके बाद दिग्विजय सिंह होटल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठने के कारण पुलिस ने दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लिए गए नेता
कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया, मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोत, विधायक आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी को हिरासत में लिया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस हमें जहां ले जाना चाहती है ले जाए हम वहीं भूख हड़ताल करेंगे।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने?
दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं मध्यप्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार हूं और बेंगलुरू में हमारे विधायकों को बंधक बनाया गया है मैं उन विधायकों से मुलाकत करने के लिए आया हूं। दिग्विय सिंह कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात करने में अड़े हुए हैं।

बुधवार सुबह पहुंचे बेंगलुरू
दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ बुधवार सुबह-सुबह ही बेंगलुरु पहुंचे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट में उनकी अगवानी की। कांग्रेस नेता एयरपोर्ट से सीधे रमाडा होटल पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें होटल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। दिग्विजय इससे नाराज होकर बाहर ही धरने पर बैठ गए। अभी मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेसी विधायक रामदा होटल में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं जबकि 16 विधायकों के इस्तीफे अभी भी विचाराधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *