वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग जैन बनाए जाएंगे अपर मुख्य सचिव
भोपाल
सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव विनोद सैमवाल और राज्यपाल के सचिव डीडी अग्रवाल सहित तीन आईएएस अधिकारी आज अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे है। सैमवाल की जगह वित्त विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग जैन अपर मुख्य सचिव बनाए जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद सैमवाल और राज्यपाल के सचिव डीडी अग्रवाल तथा राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य एस सुहैल अली इसी माह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे है। राज्यपाल के सचिव के स्थान पर जिस अफसर की तैनाती की जाना है उसके लिए राज्यपाल के पास तीन अफसरों के नाम का पैनल भेजा गया है। उनकी हरी झंडी मिलने पर यहां नए अफसर की तैनाती के आदेश जारी होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद सैमवाल के स्थान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव वीरा राणा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। इधर उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव सलीना सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन का अपर मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।