वाणिज्यक कर महिला अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

इंदौर

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां उषागंज छावनी में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के लोकाघर युक्त पुलिस ने सुबह 5.30 बजे छापा मारा।  पुलिस ने शुरुआती छानबीन में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज,  कैश , सोना , कई लक्जरी गाडिया औऱ बैक लॉकर्स बरामद किए है।फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।वही लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

करोड़ो की संपत्ति होने का अनुमान है। आरोपी पक्ष द्वारा अपने निवास के पास ही मकान नंबर 1/5 उषा गंज, छावनी इंदौर क्रय करने की जानकारी भी मिली है, जिस के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है।इस सर्च के दौरान टीम को उक्त भवन के अलावा और कई भवन, प्रॉपर्टी तथा फार्म हाउस होने की पुख्ता जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती तौर पर घर से 45 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसाल, अब तक टीम को संयोगितागंज क्षेत्र में दो मकान, देव गुराडिया क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस, घर पर 49,000 कैश लगभग 2 किलो सोना , कई लग्जरी गाड़ियां और बैंक लॉकर्स मिले हैं ।सुबह लगभग 35 अधिकारियों द्वारा तीन स्थानों पर कार्यवाही की गई। फिलहाल करवाई जारी है।आगामी जांच में करोड़ों की सम्पत्ति मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। वही कार्रवाई के बाद से ही शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये महिला अफसर 2006 से इंदौर में पदस्थ हैं। महिला अफसर के चार ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। 2006 से अगर उनकी तनख्वाह जोड़ी जाए तो तकरीबन 35 लाख रुपए उनकी आय निकालती है। लेकिन उनके पास करोड़ों की संपत्ति मिली है। महिला अफसर के पति भाजपा की शहर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने छापे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक करार दिया है।

बता दे कि लोकायुक्त द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों भी मप्र में कई कार्रवाई को अंजाम दिया गया था जिसमें करोड़ों का खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *