वर्षा का रेड अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में MP में हो सकती है भारी वर्षा
भोपाल
पूरे प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल से भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों के जिलों में तेज बारिश हो रही है।
रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम केन्द्र के अनुसार राजगढ़, शाजापुर,सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा और मंदसौर जिलों में अधिकांश स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी वर्षा होगी।
मौसम केन्द्र के अनुसार उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर और गुजरात से लगे मध्यप्रदेश के भाग में एक अपर एयर सर्कूलेशन बना हुआ है। वहीं सीधी से गुजर रही ट्रफ लाइन भी नीचे आ गई है। विदर्भ में एक साईसर बन गया है। इन मल्टीपल सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में तेज बारिश के हालात बने हैं।