लोकायुक्त छापा : पीथमपुर नपा उप राजस्व निरीक्षक महेश पटेल के पास अनुपातहीन सम्पत्ति
इंदौर
लोकायुक्त (Lokayukta raid) पुलिस इंदौर ने आज सुबह पीथमपुर नगर पालिका के उप राजस्व निरीक्षक महेश पटेल (Mahesh Patel) के घर पर छापा (raid) डाला है। छापे में पीथमपुर में तीन प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं। जानकारी के अनुसार पटेल और उनके रिश्तेदारों के पांच ठिकानों पर एक साथ छापा डाला गया। छापे में अब तक सम्पत्ति से ज्यादा उनके दफ्तर के दस्तावेज मिले है। लोकायुक्त पुलिस के शिकायत मिली थाी कि पटेल के पास अनुपातहीन सम्पत्ति है। इस शिकायत की गुपचुप जांच के बाद आज तड़के लोकायुक्त पुलिस पटेल नगर स्थित महेश पटेल के घर पर पहुंची। पटेल नगर निवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर एक साथ छापा मारा।
लोकायुक्त डीएसपी एसएस यादव ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दबिश दी गई। प्रारंभिक जांच में लोकायुक्त की टीमों को पटेल के 5 मकान के दस्तावेज, दो बीघा जमीन, 90 हजार रुपए कैश और 400 ग्राम सोने- चांदी के जेवर मिले हैं। अभी संपत्ति का आंकलन नहीं किया गया है। बैंक खातों के साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि मकान किस प्रकार से लिए गए हैं और इनके पास इतने रुपए कैसे आए?