लोकसभा निर्वाचन-2019 : सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 77.29 प्रतिशत औसतन मतदान

अम्बिकापुर 
लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत तीसरे चरण के तहत सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 23 मई 2019 को संपन्न हुआ। कण्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में औसतन 77.29 प्रतिशत मतदान रहा, जो राज्य में तीनों चरणों के दौरान संपन्न निर्वाचन में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर-रामानुजगंज शामिल है।    

सरगुजा जिले में 3 लाख 1 हजार 631 पुरूष, 3 लाख 3 हजार 833 महिला, अन्य 13 कुल 6 लाख 5 हजार 477 मतदाता है,जिनमें से 2 लाख 34 हजार 888 पुरूष, 2 लाख 34 हजार 29 महिला, अन्य 6 कुल 4 लाख 68 हजार 923 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले का औसतन मतदान 77.45 रहा।
 
सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-9 लुण्ड्रा में 90 हजार 136 पुरूष एवं 90 हजार 360 महिला कुल 1 लाख 80 हजार 433 मतदाता है जिनमें से 74 हजार 196 पुरूष एवं 73 हजार 19 महिला, कुल 1 लाख 47 हजार 215 मतदाताओं ने मतदान किया। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में 81.59 प्रतिशत मतदान रहा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर में 1 लाख 17 हजार 309 पुरूष, 1 लाख 17 हजार 392 महिला, अन्य 13 कुल 2 लाख 34 हजार 714 मतदाता है जिनमें से 87 हजार 204 पुरूष एवं 86 हजार 306 अन्य 6 महिला, कुल 1 लाख 73 हजार 516 मतदाताओं ने मतदान किया। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 73.93 प्रतिशत मतदान रहा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतपापुर में 94 हजार 196 पुरूष, 96 हजार 134 महिला कुल 1 लाख 90 हजार 330 मतदाता है जिनमें से 73 हजार 488 पुरूष, 74 हजार 704 महिला, कुल 1 लाख 48 हजार 192 मतदाताओं ने मतदान किया। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 77.86 प्रतिशत मतदान रहा।

सूरजपुर जिले में 3 लाख 30 हजार 223 पुरूष, 3 लाख 26 हजार 77 महिला, अन्य 4 कुल 6 लाख 56 हजार 304 मतदाता है,जिनमें से 2 लाख 57 हजार 43 पुरूष, 2 लाख 44 हजार 673महिला, अन्य 1 कुल 5 लाख 1 हजार 717 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले का औसतन मतदान 76.45 रहा।

सूरजपुर  जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 प्रेमनगर  में  1 लाख 9 हजार 105 पुरूष एवं 1 लाख 8 हजार 598 महिला, अन्य 1, कुल 2 लाख 17 हजार 704 मतदाता है जिनमें से 86 हजार 160 पुरूष एवं 81 हजार 664 महिला, कुल 1 लाख 67 हजार 824 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में 77.09 प्रतिशत मतदान रहा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 भटगांव में 1 लाख 13 हजार 81 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 235 महिला, अन्य 1 कुल 2 लाख 24 हजार 317 मतदाता है जिनमें से 87 हजार 260 पुरूष एवं 82 हजार 545 महिला, कुल 1 लाख 69 हजार 805 मतदाताओं ने मतदान किया। भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 75.70 प्रतिशत मतदान रहा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-6 प्रतापपुर में 1लाख 8 हजार 37 पुरूष, 1 लाख 6 हजार 244 महिला, अन्य 2 कुल 2 लाख 14 हजार 283 मतदाता हैं, जिनमें से 83 हजार 623 पुरूष, 80 हजार 464 महिला, अन्य 1, कुल 1 लाख 64 हजार 88 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.58 प्रतिशत मतदान रहा।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 1 लाख 97 हजार 544 पुरूष, 1 लाख 94 हजार 497 महिला, कुल 3 लाख 92 हजार 41 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 56 हजार 625 पुरूष, 1 लाख 51 हजार 56 महिला, कुल 3 लाख 7 हजार 681 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले का औसतन मतदान 78.48 रहा।
 
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विधानसभाा क्षेत्र क्रमांक-7 रामानुजगंज में  97 हजार 534 पुरूष एवं 94 हजार 190 महिला, कुल 1 लाख 91 हजार 724 मतदाता हैं, जिनमें से 77 हजार 20 पुरूष, 72 हजार 636 महिला, कुल 1 लाख 49 हजार 656 मतदाताओं ने मतदान किया। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 78.06 प्रतिशत मतदान रहा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-8 सामरी में 1 लाख 10 पुरूष, 1 लाख 307 महिला, कुल 2 लाख 317 मतदाता है जिनमें से 79 हजार 605 पुरूष एवं 78 हजार 420 महिला, कुल 1 लाख 58 हजार 25 मतदाताओं ने मतदान किया। सामरी विधानसभा क्षेत्र में 78.89 प्रतिशत मतदान रहा।

अधिकतम एवं न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्र- सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान क्रमांक केन्द्र 273 मतरिंगा में अधिकतम 96.61 प्रतिशत एवं न्यूनतम मतदान केन्द्र क्रमांक 252 फतेहपुर 13.97 प्रतिशत, शहरी क्षेत्रों में मतदान क्रमांक केन्द्र 24 थोर में अधिकतम 90.65 प्रतिशत एवं न्यूनतम मतदान केन्द्र क्रमांक 91 टी.सी.पी.सी. 51.28 प्रतिशत था वहीं लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान क्रमांक केन्द्र 65 जमोनी में अधिकतम 94.8 प्रतिशत एवं न्यूनतम मतदान केन्द्र क्रमांक 160 मनीपुर 56.93 प्रतिशत, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान क्रमांक केन्द्र 152 कुनकुरीखुर्द में अधिकतम 93  प्रतिशत एवं न्यूनतम मतदान केन्द्र क्रमांक 202 आमाटोली-02 में 59 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *