लोकसभा चुनावः अंतिम चरण की 4 सीटों पर मोदी कैबिनेट के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होने हैं। सांतवें व अंतिम चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद लोकसभा सीट पर मतदान होने हैं। इन आठ सीटों में से चार सीटों पर मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव, आरा सीट से आरके सिंह और बक्सर सीट से अश्विनी कुमार चौबे चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन चारों सीटों पर भाजपा और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

आरा से माले के राजू यादव, पटना साहिब कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती और बक्सर सीट से राजद के जगदानंद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इन चार में से तीन सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *