लॉस एंजेलिस में प्रियंका-निक का तीसरा रिसेप्शन

शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब अपने हॉलिवुड फ्रेंड्स के लिए भी रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे हैं। प्रियंका और निक ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई में अपने दो ग्रैंड रिसेप्शन दिए और इसके बाद प्रियंका अपने पति के साथ इंडिया से ससुराल के लिए रवाना हो गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में रखा जाएगा। गौरतलब है कि प्रियंका और निक फिलहाल स्विटजरलैंड हनीमून पर जाएंगे और उसके बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के अगले शैड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी।

इस शैड्यूल के बाद ही प्रियंका वापस लॉस एंजेलिस जाएंगी, जहां उनकी तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि अभी तक वेन्यू के बारे में फैसला नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 और दो दिसंबर को शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन रखा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके बाद 19 दिसंबर को पहले मीडिया वालों के लिए और फिर 20 दिसंबर को मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन रखा गया।

इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रेखा, काजोल, अमीषा पटेल से लेकर हरमन बावेजा, उर्मिला मातोंडकर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और सलमान खान जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।

इस पार्टी से कई फोटोज़ और विडियोज़ भी आउट हुए, जो सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। सभी सिलेब्रिटीज़ ने रिसेप्शन पार्टी में खूब मस्ती और डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *