लॉकडाउन: किसी भी हालत में राशन, सब्जी, दूध और दवा की दुकानों पर भीड़ न होने दें

पटना                                                                            
प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने शहर में तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में राशन सब्जी दूध और दवा की दुकानों पर भीड़ नहीं होने दें। 

लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं। प्रमंडलीय आयुक्त शनिवार को समहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी पता लगाएं कि किस इलाके में जमाखोरी हो रही है। वहां छापेमारी करें तथा ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बहाल त्वरित रिस्पांस टीम को वाहन उपलब्ब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया। शहर में लोगों की जरूरत की वस्तुओं की क्या स्स्थिति है इसकी भी रिपोर्ट ली जाए। जहां कमी  है उसे तुरंत दूर कराएं। 

कई जगहों से पशु चारा की किल्लत की शिकायत मिल रही है। ऐसे में इन इलाकों में किल्लत को दूर कराएं। सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में रसोई गैस, आटा, सरसों के तेल की उपलबधतता के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। जो लोग होम कोरेंटाइन में रखे गए हैं उनका विशेष ख्याल रखा जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *