लैंडर विक्रम से संपर्क टूटा, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

नई दिल्ली    
चांद पर उतरने की देश की उम्मीदों को अंतिम क्षणों में बड़ा झटका लगा। शनिवार तड़के जब पूरा देश टकटकी लगाए देख रहा था तभी चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूरी पर लैंडर विक्रम से वैज्ञानिकों का संपर्क टूट गया। इसरो चेयरमैन के शिवन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंडर विक्रम से मिले आंकड़ों का परीक्षण करने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक उम्मीद अभी भी कायम है।

इसरो मुख्यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को सलाम करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मोदी ने कहा, ‘जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आप लोगों की मेहनत पर गर्व करता है। मेरी ओर से आप सब को बधाई। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की काफी सेवा की है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। ऑल द बेस्ट।’

इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें आप पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *