लगातार तीसरे दिन सस्ते हुए सोना-चांदी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोने के दाम जहां 0.66% गिरकर 37,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे, वहीं चांदी में 0.81% की गिरावट रही और यह 46,215 रुपए प्रति किलो बिकी। सोना इस महीने के शुरू में 39,885 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था और तब से लेकर अब तक इसमें 2,300 प्रति 10 ग्राम की कमी आ गई है। यही हाल चांदी का रहा है। इस महीने के शुरू में 51,489 रुपए प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची चांदी अब 5000 रुपए सस्ती है।

जानकारों का कहना है कि इस महीने के शुरू में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गया था। इसका असर सोने और चांदी के दामों पर पड़ा था। अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं।

रुपए ने किया रिकवर
गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 71.35 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि बाद में मामूली सुधार आया और यह 71.15 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। बता दें, बुधवार को रुपया 71.24 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

सोने की कीमत में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सोने का भाव 215 रुपये फिसलकर 38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी के भाव में भी 770 रुपये की गिरावट आई।

सोना और चांदी में मंगलवार को मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार की तेजी से बाद मंगलवार को सोना 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 38,088 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। यही हाल चांदी का रहा। सोमवार को 3 फीसदी का उछाल देखने वाली चांदी मंगलवार को 0.40% गिरावट के साथ 47,040 रुपए प्रति किलो रही।

शुक्रवार को जो सोने के दाम 37,503 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, वो सोमवार को 1.7 फीसदी बढ़त के साथ 38,163 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। भारत में 24 कैरेट सोने के दाम 460 रुपए की बढ़त के साथ 38,860 रुपए रहे। वहीं चांदी के दामों में 3 फीसदी का उछाल रहा और यह 1,326 रुपए बढ़कर 47,087 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *