रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त, बीजेपी भी दे रही कड़ी टक्कर 

 नई दिल्ली
 झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे, जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज के नतीजों से यह साफ हो जाएगा राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी या कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी। आज के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर इसिलए भी है क्योंकि कम से कम तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को ज्यादा सीटें दिखाई गईं हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी।  झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं नतीजों के सारे लाइव अपडेट्स…
-सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा की झामुमो प्रत्याशी सविता महतो पोस्टल वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।

– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे:
बीजेपी-28
जेएमएम गठबंधन- 38

-झारखंड चुनाव परिणाम 2019 लाइव: रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस को बढ़त, रघुवर दास, हेमंत सोरेन, सुदेश महतो आगे, सरयू राय पीछे

-जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं।

-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.35 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-21
जेएमएम गठबंधन- 40

– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.30 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-17
जेएमएम गठबंधन-37

–  झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: अब तक के रुझानों में बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जेएमएम 24 सीटों पर लीड कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *