रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 युवक और 4 महिला गिरफ्तार

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया है, अवधपुरी इलाके की एक रिहायशी कॉलोनी में अवधपुरी और महिला थाना पुलिस ने मकान पर छापा मारकर  4 महिलाएं और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है| छापे में अहम् खुलासा हुआ है, यह देह व्यापार का अड्डा एक विधवा महिला चला रही थी। आरोपितों में सब इंस्पेक्टर के सिपाही बेटे समेत पांच लोग शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक सौम्या विहार फेस 3 कॉलोनी में स्थित एक मकान में देह व्यापार चलने की लम्बे समय से सूचना मिल रही थी| रविवार शाम को पुलिस ने योजना बनाकर छापा मारा| पहले से ही पुलिस ने अपने जवानों को सादी वर्दी में तैनात कर रखा था, जैसे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिला और युवक मकान में पहुंचे है, उसी समय महिला थाने की पुलिस के साथ अवधपुरी थाने के चुनिंदा पुलिस कर्मियों के साथ मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस को पांच युवक और चार महिला मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

पुलिस की इस करवा में पांच युवक और तीन महिलाएं मिली है, एक महिला उसी मकान की मालकिन है। वही देह व्यापार का करवा रही थी। कई दिनों से इसी सूचना थी, रविवार को सूचना मिली और कार्रवाई की गई है। आरोपितों में पांच युवकों में रेडियो कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह अपने आप को आरटीओ में आरक्षक बता रहा है। उसके पिता रेडियो पुलिस में एसआई है। जबकि दूसरा आरोपित शिवम साहू निवासी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है। संजय गौरव, कौशल वैद्य और देशराज चौधरी ग्राम बडौदिया विदिशा का रहने वाला है। इसमें कौशल और शिवम आरओ वाटर का काम करते हैं। तीनों महिलाएं भोपाल की ही रहने वाली है। उन्हें हर महीने 15 से 20 हजार का वेतन दिया जा रहा था। देह व्यापार चलाने वाले महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी खुद 16 साल की बेटी है, लेकिन बेटी को उसने इससे दूर रखा गया था। महिला पूर्व में देह व्यापार में पकड़ी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *