रिश्तेदार ने पहले 11 साल की बच्ची को दिखाया अश्लील वीडियो, फिर की ‘ऐसी’ हरकत

नई दिल्ली                                                                                                                                                                                          
दिल्ली के राज पार्क इलाके में रिश्तेदार द्वारा 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

11 साल की बच्ची मंगोलपुरी इलाके में रहती है। एक माह पहले उसके घर में 30 वर्षीय रिश्तेदार आया था। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह पहली मंजिल पर सो रहे रिश्तेदार को चाय देने गई थी। इस पर युवक ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। यही नहीं उसने बच्ची को अश्लील वीडियो भी मोबाइल पर दिखाया। 

बच्ची किसी तरह हाथ छुड़ाकर नीचे आई और मां को सारी बात बताई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *