राहुल गांधी की सभा से लौट रही किसानों से भरी बस पलटी, तीस घायल

भोपाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में हुई सभा से लौट रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई | घटना भोपाल से सटे सूखीसेवनिया इलाके की है| बस में सवार करीब तीस लोगों को चोटें आई हैं वहीं चार लोग गंभीर घायल हुए हैं| यह सभी किसान बताये जा रहे हैं| यह सभी बस द्वारा राहुल गांधी की सभा में शामिल होने भोपाल आये थे| सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है| 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भोपाल में आभार सम्मलेन का कार्यक्रम था| जिसमे राहुल गांधी आये थे| इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से लोगों को बसों द्वारा लाया गया था| कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भोपाल के जम्बूरी मैदान से निकली एक बस शहर से सटे हुए सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में श्यामपुर जोड़ के पास पलट गई| 

यह घटना तब हुई जब ड्राइवर ने बस पर अपना संतुलन खो दिया और बस पलट गई| हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को बस से निकाला| इसमें सवार करीब 30 किसान घायल हो गए हैं| इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है| यह सभी शाजापुर जिले के बताये जा रहे हैं| पुलिस घटना के कारणों की जांच में लग गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *