राहुल गांधी की सभा, मंत्रियों को मिला इतनी भीड़ जुटाने का टारगेट

राजनांदगांव
संसदीय क्षेत्र के इकलौते मंत्री राज्य के वन और खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। 28 जनवरी को राजधानी रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में जिले की सहभागिता सुनिश्चित करने उन्होंने निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार उन्होंने जिले से 20 से 25 हजार की संख्या में राजधानी पहुंचने का टारगेट दिया है। इसके लिए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्षों और महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद अकबर २५ जनवरी को पहली बार यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर नेशनल हाइवे में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद वे सर्किट हाऊस पहुंचे और उन्होंने जिला और शहर कांग्रेस की बारी बारी से बैठक ली। अकबर ने कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर पहुंचने कहा है।

राहुल बांटेंगे बोनस पत्र
नया रायपुर में राज्योत्सव मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा रखी गई है। किसान आभार रैली के नाम से आयोजित कार्यक्रम में राहुल किसानों को बोनस पत्र बांटेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के लिए डेढ़ से दो लाख लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य रखा गया है। सभा को सफल बनाने मंत्री अकबर ने यहां बैठक ली और हर ब्लॉक में बैठकें कर सभा में जाने लोग जुटाने के निर्देश संगठन के पदाधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *