राष्ट्रीय केनो-स्लालाम चैम्पियनशिप में खिलाड़यिों ने जीते 52 पदक

भोपाल
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में 10 से 13 जनवरी तक खेली गई छठवीं राष्ट्रीय केनो-स्लालॉम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोटस अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 52 पदक अर्जित किये। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों ने स्लालॉम इवेन्ट में 18 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक तथा डाउन स्ट्रीम स्प्रिन्ट इवेन्ट में 11 स्वर्ण 9 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 52 पदक जीतकर ओवर आॅल चैम्पियन का खिताब जीता। चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश अकादमी की टीमों के करीब सवा सौ खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

मध्यप्रदेश वाटर स्पोटस अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में पदक अर्जित किये। इनमें सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक चम्पा मौर्य ने अलग-अलग इवेन्ट में प्राप्त किये। इसके अलावा आरती पाण्डे, जान्हवी श्रीवास्तव, धीरज कीर, विश्वजीत सिंह कुशवाह तथा राहुल त्रिलोक केवट ने 4-4 तथा राहुल बलीराम केवट, प्रिन्स परमार और आकाश बाथम ने 3-3 स्वर्ण पदक अर्जित किये। अकादमी की खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव, राजा केवट, राहुल त्रिलोक केवट और प्रिन्स परमार ने 2-2 तथा आरती पाण्डे, अमित विश्वकर्मा, राहुल त्रिलोक, सलोनी चौहान, विशाल केवट और प्रियांशी, राजा बुंदेला ने 1-1 रजत पदक अर्जित किया। इसके अलावा आरती पाण्डे, वर्तिका त्यागी, राहुल बलीराम केवट, सलोनी चौहान, आकाश बाथम, विशाल केवट, साक्षी धुर्वे, प्रियांशी ने एक-एक कांस्य पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज खेल और युवा कल्याण संचालक डॉ एसएल थाउसेन से मिल कर चैम्पियनशिप में हासिल उपलब्धियों से अवगत कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *