राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पूर्व सीएम कमलनाथ को बताया चीनी एजेंट
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजनीति में अंततः चीन की एंट्री हो गई। शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कमलनाथ को चीन का एजेंट बताया तो कांग्रेस पार्टी ने पलटवार करने में देर नहीं लगाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बीजेपी को पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान की चीन यात्राओं पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भोपाल में पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन के पक्ष में काम किया था। झा ने दावा किया कि इससे संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं। कमल नाथ को चीन का एजेंट बताते हुए उन्होंने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कांग्रेस पार्टी के बीच समझौता हुए। इससे चीन को फायदा हुआ और बदले में उसने राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा दिया। झा ने कहा कि उद्योग मंत्री रहते हुए इसके जिम्मेदार कमल नाथ ही थे।
उपचुनाव से पहले कांग्रेस में खटपट- कमलनाथ ने दिग्विजय-समर्थक गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष पद से हटाया