राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की सफलता के लिए योगी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण भेजा गया है।

आदित्यनाथ ने बघेल को पत्र लिख कर उन्हें आमंत्रित के लिए धन्यवाद दिया है और आयोजन की सराहना करते हुए पत्र में लिखा है कि यह आयोजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की अभिव्यक्ति का एक सार्थक मंच सिद्ध होगा। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। श्री आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व विख्यात है, हमारे देश के निवासियों के नृत्य और संगीत, कला और हस्तशिल्प ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया है। उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समूहों की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। आदित्यनाथ ने लिखा है कि भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के जनजातीय समूहों को भागीदारी के लिए और पडोसी देशों के कलाकारों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित करना एक सराहनीय पहल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *