राशिफल 9 फरवरी

मेष:

आज दिनभर प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ेगी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। लेन-देन संभलकर करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ के लालच में न फंसे।
वृषभ:

आज का दिन आनंदपूर्ण रहेगा। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी, व्यापार और आय वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा।
मिथुन:

शारीरिक और मानसिक रूप से आज प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

कर्क:

आज भाग्य वृद्धि का दिन है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह:

स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे।
कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लेंगे।
तुला:

आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका ध्यान रखें। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा।
वृश्चिक:

वाद-विवाद से दूर रहें। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।
धनु:

मन में अशांति और उत्साह में कमी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण हो सकता है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों का ध्यान खें। धनहानि का योग है। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीड़ा हो सकती है।
मकर:

मित्रों और संबंधियों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति से संबंधित काम कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्यो का शुभारंभ कर पाएंगे।
कुंभ:

मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अभ्यास में एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा।
मीन:

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। धार्मिक कार्य कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *