राशिफल 8 अप्रैल

मेष:

आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग, वाणी पर संयम बनाए रखने से शुभ फल प्राप्त होने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:

लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा।
मिथुन:

खर्च और कर्ज आज चिंता के कारण बन सकते हैं। इसलिए जो भी कार्य करें सोच-समझकर करें। अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है।

कर्क:

आज दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ का योग। सभी कार्यों की पूर्णता होने की संभावना है। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ हो सकता है।
सिंह:

आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या:

अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे।
तुला:

आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वृश्चिक:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, काफी हद तक लाभ हो सकता है।
धनु:

आज दिन उन्नतिदायक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पराक्रम से शत्रु पराजित होंगे।
मकर:

मनोरंजन के कार्य में अधिक समय व्यतीत होगा। बुद्धि-विवेक से काम करने पर सफलता आज आपके कदम चूमेगी।
कुंभ:

वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
मीन:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *