राशिफल 4 मई

मेष:

आलस त्याग करके काम करने का दिन है। परिश्रम से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी-व्यवसाय में चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
वृषभ:

व्यर्थ की बाधा आ जाने एवं वाद-विवाद से मन अशांत रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
मिथुन:

आज सितारे मेहरबान रहेंगे। मनोनुकूल लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

 

कर्क:

सुख-समृद्धि बढ़ेगी। यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी। अपने सहयोग देंगे। नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है।
सिंह:

व्यापारिक लाभ व नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक स्थिति अनुकूल होगी। मित्र सहयोग देंगे रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में संयम रखें।
कन्या:

समय आज आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें। जोखिम पूर्ण कार्यों से बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, शेयर आदि में निवेश ना करें। किसी घटना से निराश और परेशान हो सकते हैं।
तुला:

कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। साझेदारी में किए गए काम से लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।
वृश्चिक:

किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न होगा। आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा। अपने सहयोग देंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु:

आज सेहत ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय के मामले में दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, काम में सफलता मिलेगी फिर भी आप कुछ कमी महसूस करेंगे। जल्दीबाजी से बचें।
मकर:

घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ:

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा का योग है। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा।
मीन:

यात्रा से लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे। प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता मिलेगी। अपने सहयोग देंगे, चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *