राशिफल 30 अप्रैल

मेष:

आज आपका दिन विशेष लाभदायी है, निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य सफलता पूर्वक पूरे होंगे।
वृषभ:

आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे, नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन:

भाग्य के सहयोग से पूर्वनिर्धारित कार्य आज आपके प्रयास से सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही है।

कर्क:

आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
सिंह:

आज आपका दिन आनंद में बीतेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें।
कन्या:

सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे, कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
तुला:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी, मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी, बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की तारीफ करेंगे। दिन आनंद में गुजरेगा।
वृश्चिक:

आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मक हो सकती है और आप उदासीन महसूस कर सकते हैं। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। योग-ध्यान कीजिए। जीवनसाथी से विवाद से बचें।
धनु:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे, आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी।
मकर:

आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। खुद पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को पूरा करें। दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक है।
कुंभ:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा, आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
मीन:

आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने के चक्कर में आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों की लेन-देन में लापरवाही से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *